फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two vicious accused arrested for robbery

हाथरस : लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Jun 2021 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two vicious accused arrested for robbery
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के मानिकपुर के निकट ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से लूटी गई रकम, दो बाइक, तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। इनके दो साथी अभी फरार चल रहे हैं। एसपी ने दोनों फरार बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि 24 मई 2021 को थाना सहपऊ क्षेत्र के ग्राम मानिकपर के समीप ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक गगन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी कोकना रोड निकट सरकारी बीज गोदाम जलेसर रोड मानिकपुर से बाइक सवार बदमाशों ने लाखों की नकदी लूटी थी। दिन दहाड़े हुई इस वारदात का खुलासा करने के लिए एसपी ने कई टीमों का गठन किया था। एसओजी को भी वारदात के खुलासेे में लगाया था।
विज्ञापन

अब थाना सहपऊ पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो शातिर लुटेरों हरजीत राणा उर्फ दाजू पुत्र हरविंदर राणा निवासी कोकना कलां सहपऊ और विमल उर्फ भूरा उर्फ प्रिंस पुत्र रुमाली निवासी जरीपुरा थाना सहपऊ को गिरफ्तार किया है। ये दोनों सादाबाद निवासी अपने साथियों के साथ लूटे हुए रुपयों में से हिस्सा लेकर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने जलेसर-सादाबाद रोड स्थित थरौरा चौराहा पर घेराबंदी कर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इस गुडवर्क का अपने ऑफिस में खुलासा करते हुए शातिरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
लुटेरों से ये माल किया गया बरामद
दोनों अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए तीन लाख, 75 हजार रुपये, घटना में प्रयोग काले रंग की एक अपाचे बाइक, संख्या यूपी 86-डब्ल्यू 8531 व एक अपाचे बाइक सफेद रंग बिना नंबर की, काला पिट्ठू बैग, दो तमंचा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं।
दो बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम
घटना में संलिप्त शेष दो वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। फरार अभियुक्तों में जितेंद्र चौधरी पुत्र राजेंद्र चौधरी निवासी ग्राम चिहत्तर, सादाबाद और हिमांशु चौधरी पुत्र अजय सिंह निवासी समदपुर सादाबाद के नाम शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में ये रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार थाना सहपऊ, एसआई प्रमोद शर्मा, प्रभारी एसओजी, एसएसआई विजेंद्र सिंह थाना सहपऊ, एसआई दयानंद सिंह, एसआई सुरेंद्र सिंह, एचसी शीलेश कुमार, जवाहर लाल, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, सचिन कुमार, जोगिंदर सिंह, सोनवीर सिंह, चेतन राजौरा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed