फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two ultrasound centers seized after getting disturbances

हाथरस : गड़बड़ी मिलने पर दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज

Sat, 23 Oct 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two ultrasound centers seized after getting disturbances
हाथरस : हाथरस अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कराते एसडीएम विजय शर्मा। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम विजय शर्मा एवं एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में चार निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर छापा मारा। कार्रवाई से निजी स्वास्थ्य केंद्र संचालकों में खलबली मच गई। गड़बड़ी मिलने पर दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सीज कर दिया गया।
टीम ने गांव दयानतपुर स्थित हाथरस अल्ट्रासाउंड सेंटर को गड़बड़ी मिलने पर सीज किया गया। एबीजी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं ठीक मिलीं। अल्ट्रासांउड मशीन पर भी चिकित्सक मिले। वहां किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं मिली। इसी प्रकार कस्बा के नारायण अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली। अस्पताल संचालित अवस्था में पाया गया। चिकित्सक मौजूद मिले।
विज्ञापन

इसके बाद कोतवाली चौराहा स्थित राधे अस्पताल में सफाई एवं स्वास्थ्य सेवाएं ते सही मिलीं, लेकिन अल्ट्रासाउंड सेंटर से बनाई गई पर्ची पर किसी चिकित्सक के हस्ताक्षर नहीं थे। लिहाजा इस मशीन को सीज कर दिया गया। एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल का कहना है कि इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed