फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two thieves arrested with 32 hours of brass

हाथरस : पीतल के 32 घंटे के साथ दो चोर गिरफ्तार

Sat, 08 Jan 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two thieves arrested with 32 hours of brass
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के तीन मंदिरों से एक ही रात घंटा चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्य कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने एक क्विंटल वजन के 32 घंटे के साथ दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग होने की वजह से एक चोर को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया है।
उनके पास से पीतल के 32 घंट, एक बाइक, एक तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है। नगर निवासी भानु प्रकाश शर्मा ने नगर के तीन मंदिरों से घंटे चोरी करने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने कई टीमें गठित कर घंटा चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने राजकुमार पुत्र सुभाष वाल्मीकि निवासी गांव लालगढ़ी व एक अन्य को गिरफ्तार किया है। इसने पुलिस को अनेक मंदिरों से चोरी किए गए 32 पीतल के घंटे बरामद कराए। इसके कब्जे से पुलिस को एक बाइक, एक तमंचा 315 बोर मय कारतूस मिला है। चोरी में प्रयुक्त किए जाने वाला कटर, पिलास भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed