{"_id":"6255cb8d272c765d5340b0a5","slug":"hathras-two-real-brothers-died-due-to-high-speed-canter-collision-hathras-news-ali289156066","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
आगरा रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क पार कर रहे दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद इस कैंटर ने कुरसंडा मोड़ के निकट ईको कार को भी टक्कर मार दी, जिससे कार सवार सात लोग घायल हो गए। एकाएक हुई इस दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया है।
कस्बे के बंगालपुरा आगरा चुंगी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट के निवासी अयान (14 वर्ष) और रिहान (16 वर्ष) पुत्रगण नईम रात करीब 10 बजे सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे कैंटर ने इन दोनों को टक्कर मार दी, जिससे अयान की मौत हो गई, जबकि रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद यह कैंटर तेज गति से कुरसंडा मोड़ की तरफ भागा। वहां इसने एक ईको कार को टक्कर मार दी। ईको कार सवार सात लोग आगरा के सुल्तानगंज के निवासी हैं।
यह सभी कासगंज से आगरा लौट रहे थे। इन सभी को चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे लोगों ने इन घायलों को कार से निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया गया। घायलों में रूबी (27), नंदनी (29), सपना (22), दीक्षिता (3), अदिति (4), अंजली (16), राधा (29) शामिल हैं। संवाद