{"_id":"61d0a9a5249ac126230e478d","slug":"hathras-two-ration-shops-suspended-for-irregularities-sasni-news-ali282062184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अनियमितताओं के आरोप में राशन की दो दुकानें निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अनियमितताओं के आरोप में राशन की दो दुकानें निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) एसपी शाक्य ने अनियमितताओं के आरोप में नगर क्षेत्र की राशन की दो दुकानों को निलंबित कर दिया है। निलंबित दुकानों को नगर क्षेत्र की ही दो दुकानों से संबद्ध कर दिया गया है और आरोप पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर दुुकानों को निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
नगर क्षेत्र के उचित दर विक्रेता विष्णु गुप्ता के नाम राशन की दुकान थी। पिछले सप्ताह ही कार्डधारक उपभोक्ताओं ने हंगामा कर राशन न देने का आरोप लगाया था। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक द्वारा की गई जांच में पाया गया कि राशन विक्रेता द्वारा उपभोक्ताओं को गेहूं और चावल नहीं दिया जाता।
इसी प्रकार दूसरे उचित दर विक्रेता वेदपाल कनाडिया की दुकान पर राशन न मिलने की शिकायत पर की गई जांच में उपभोक्ताओं ने नमक, तेल और रिफाइंड न देने का आरोप लगाया था। पूर्ति निरीक्षक की जांच में उपभोक्ताओं के आरोप सही मिले। उनकी रिपोर्ट पर डीएसओ ने यह कार्रवाई की है। निलंबन के बाद विष्णु गुप्ता की दुकान का संबद्धीकरण मुनेश कुमार और वेदपाल कनोडिया की दुकान का संबद्धीकरण जगदीशचंद्र की दुकान से किया गया है। संवाद