{"_id":"5ee3cc868ebc3e42de77821c","slug":"hathras-two-new-areas-declared-hotspots-after-getting-corona-infected-hathras-news-ali2359948136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दो नये क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दो नये क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित
विज्ञापन
हाथरस: हॉट स्पॉट में आवाजाही रोकने को लगी बैरकेडंग
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमित मिलने के जिले में दो और हॉटस्पॉट घोषित कर दिए गए हैं। वहीं जिले में चार हॉटस्पॉट समाप्त भी कर दिए गए हैं। डीएम ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया।
शुक्रवार को जिले में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें शहर की होली वाली गली की एक ही परिवार की दो महिलाएं शामिल हैं, जबकि मोहनगंज के भी एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। मोहनगंज का इलाका पहले से ही हॉस्पॉट में शामिल है। अब होली वाली गली व उसके आसपास के इलाके को भी डीएम ने हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है।
हसायन के गांव खुशालगढ़ का भी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। ऐसे में खुशालगढ़ को भी हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। दोनों हॉटस्पॉट एरिया में सभी गतिविधि पर रोक लगा दी गई है। वहीं पिछले दिनोें कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कुछ गांव व कस्बों के मोहल्ले हॉटस्पॉट घोषित किए गए थे। अब यह हॉटस्पॉट समाप्त कर दिए गए हैं। मुरसान का गांव नगला पदू, सादाबाद का मोहल्ला कोठीद्वार, पुरदिलनगर का मोहल्ला तकिया और सादाबाद के गांव गीगला अब हॉटस्पॉट नहीं रहेंगे। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि शनिवार से वहां नियमित रूप से गतिविधियां होंगी।