फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two more students return home safely from Ukraine

हाथरस : दो और विद्यार्थियों की हुई यूक्रेन से सकुशल वतन वापसी

Fri, 04 Mar 2022 10:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two more students return home safely from Ukraine
हाथरस : यूक्रेन से लौटा सौरभ अपने पिता के साथ। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

रूस एवं यूक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं को स्वदेश लाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के तहत दो और मेडिकल विद्यार्थी स्वदेश पहुंच गए। जानलेवा परिस्थितियों से निकलकर घर पहुंचे बच्चों को देखकर परिजन भावुक हो माताओं और बहनों ने उनकी आरती उतारी। दोनों के घरों में खुशी छा गई। सौरभ कुमार मूल रूप से गांव मढ़नई और विपुल गांव अरौठा के निवासी हैं। लिहाजा दोनों के गांवों में भी खुशी की लहर दौड़ गई।
सौरभ के पिता का मथुरा में मकान है, इसलिए वह शुक्रवार की सुबह सबसे पहले मथुरा अपने माता-पिता के पास पहुंचे। विपुल का परिवार आगरा में रहता है, इसलिए वह बृहस्पतिवार की शाम को आगरा में अपने माता-पिता के पास पहुंचे। दोनों छात्रों ने बताया कि रूस के हमले शुरू होते ही यूक्रेन में स्थितियां तेजी से बदलने लगीं। युद्ध के दौरान वहां का भयावह मंजर देखकर घबरा गए। यूक्रेन के हालातों की जानकारी पर उनके परिजन भी भयभीत थे। वह यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं के घर पहुंचने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगा रहे थे। इस बीच भारत सरकार द्वारा भारतीय छात्र-छात्राओं को स्वदेश लाने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया गया। इसके लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को नियुक्त किया गया। वह यूरोप के अलग-अलग देशों में जाकर भारतीय बच्चों को घर लाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

ऑपरेशन गंगा के तहत केंद्रीय मंत्री किरण रिजजू और जनरल वीके सिंह की निगरानी में गांव अरौठा निवासी विपुल गौतम बृहस्पतिवार को एवं गांव अरौठा निवासी सौरभ कुमार शुक्रवार की सुबह अपने घर पहुंच गए। घर पहुंचते ही दोनों विद्यार्थी परिजनों से लिपटकर रो पड़े। इसके बाद उनके चेहरे पर सकुशल स्वदेश पहुंचने की खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी। दोनों छात्रों ने उनको स्वदेश पहुंचाने में मदद करने के लिए भारत सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed