फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two more died in cold wave, were suffering from serious diseases

हाथरस : शीतलहर में दो और की मौत, गंभीर बीमारियों से थे ग्रसित

Fri, 21 Jan 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two more died in cold wave, were suffering from serious diseases
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शीतलहर का प्रकोप अब जानलेवा बनता जा रहा है। खासकर गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की जान आफत में है। जिले में अब दो अन्य लोगों की शीतलहर में मौत हो गई है। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली निवासी राजवीर के 45 वर्षीय बेटा सुखवीर सिंह की बृहस्पतिवार की सुबह अचानक से तबियत खराब हुई और बेहोश होकर गिर गया। यह देख परिजन घबरा गए और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव नगला हीरा सिंह निवासी रामसिंह के 65 वर्षीय बेटे ज्वाला सिंह की देर रात को अचानक हालत बिगड़ी और वह अचेत हो गए। परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उनको भी मृत घोषित जर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी का असर गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों व वृद्धों पर पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed