फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two lakh tricolors will be hoisted in municipal bodies and gram panchayats

हाथरस : नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में लहराएंगे दो लाख तिरंगे

Tue, 21 Jun 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two lakh tricolors will be hoisted in municipal bodies and gram panchayats
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में हर घर तिरंगा को लेकर नगर निकाय व ग्राम पंचायतवार लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में 1300010 व शहरी क्षेत्र में 69990 तिरंगों को लहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं 2.40 लाख तिरंगे बनाए जाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
15 अगस्त को हर घर तिरंग के लिए तिरंगा झंडा बनाए जाने व फहराये जाने को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्य का प्रशासन की ओर से निर्धारण कर दिया गया है। ब्लॉक हाथरस में 18315, ब्लॉक मुरसान में 27786, ब्लॉक सासनी में 19100, ब्लॉक सिकंदराराऊ में 17341, ब्लॉक हसायन में 18742, ब्लॉक सादाबाद में 21205, ब्लॉक सहपऊ में 11511 तिरंगे लहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं नगर पालिका हाथरस में 15001, नगर पालिका सिकंदराराऊ में 15001, नगर पंचायत मुरसान में 5715, नगर पंचायत सासनी में 5714, नगर पंचायत हसायन में 5712, नगर पंचायत पुरदिलनगर में 5714, नगर पंचायत मेंडू में 5705, नगर पंचायत सादाबाद में 5714, नगर पंचायत सहपऊ में 5714 तिरंगे लहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि तिरंगा लहराने को लेकर ब्लॉक व नगर निकायों को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed