{"_id":"6016fb4c8ebc3e08c1621666","slug":"hathras-two-accused-arrested-in-murder-of-youth-hasayan-news-ali255112546","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस: लोचू हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में चार दिन पहले मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों को अंडौली तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद किया है।
कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि चार दिन पहले बुधवार को गांव बनवारीपुर में हुए इस झगड़े में चंद्रप्रताप उर्फ लोचू घायल हो गए थे। उनकी बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। लोचू के पुत्र राज प्रताप सिंह ने गांव जगदेवपुर निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ झंडू पुत्र सुरेंद्र सिंह, विजय कुमार उर्फ बैजू पुत्र जयसिंह पाल सिंह, रितिक पुत्र विजय कुमार, आकाश कुमार उर्फ आका पुत्र राजकुमार सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस मुकदमे को हत्या में तरमीम कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी विजय कुमार उर्फ बैजू पुत्र जय सिंह पाल सिंह व गजेंद्र सिंह उर्फ झंडू पुत्र सुरेंद्र सिंह को अंडौली मार्ग तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा और सीमेंट की ईंट भी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।