{"_id":"6287ddb0468aa235894bbff5","slug":"hathras-two-accused-arrested-for-murder-of-youth-in-sudeep-colony-hathras-news-ali292012480","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सुदीप कॉलोनी में हुई युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सुदीप कॉलोनी में हुई युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या के मामले के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां उनको जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि शहर के सीयल खेड़ा अशोका टॉकीज स्थित सुदीप कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र ओमप्रकाश घर के पास ही की दूसरी गली में बेहोश पड़ा मिला था। परिवार के लोग वहां पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मनोज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में हुई विवेचना में दो आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर कोतवाल लोकेश भाटी ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में सीयल खेड़ा निवासी गोपाल व रामखिलाड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। संवाद