फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Trucks not emptying in warehouse, drivers protest

हाथरस : वेयर हाउस में खाली नहीं हो रहे ट्रक, चालकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 15 May 2021 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Trucks not emptying in warehouse, drivers protest
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वेयर हाउस पर क्रय केंद्रों से पहुंचने वाले गेहूं का ट्रकों से उतार नहीं हो पा रहा है। ट्रकों में लदे बोरों को बंदर फाड़ रहे हैं। साथ ही धूप की वजह से गेहूं सूख रहा है। इससे नाराज ट्रक चालकों ने मंडी स्थित वेयर हाउस पर प्रदर्शन किया। चालकों का कहना था कि पूरे दिन में मात्र दस से पंद्रह गाड़ियां ही खाली हो रही है। दर्जनों गाड़ियां खड़ी रहती हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले के 53 क्रय केंद्रों पर इन दिनों की खरीद हो रही है। अब तक तीन लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। वेयर हाउस में ट्रक चालकों व ठेकेदारों की मानें तो गेहूं से लदे ट्रकों को नियत समय पर खाली नहीं किया जा रहा है। इससे ट्रक चालकों को नुकसान हो रहा है। चालकों का कहना है कि उन्हें चौबीस घंटे गाड़ी खड़ी करने पर 1500 रुपये का भुगतान किया जाता है। जो काफी कम है। इसके अलावा ट्रकों में लदे बोरों को बंद फाड़ रहे हैं। इस कारण उनको नुकसान होने का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों की हीलाहवाली से नाराज ट्रक चालकों ने शनिवार को वेयर हाउस पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मामले में डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि इन दिनों राशन की दुकानों पर पहुंचने वाले गेहूं का लदान भी हो रहा है क्रय केंद्रों से पहुंचने वाले गेहूं को उतारा भी जा रहा है। इस कारण थोड़ी दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को ईद की छुट्टी थी। इस कारण गेहूं नहीं उतर पाया है। रविवार की छुट्टी में गेहूं को उतरवाने का कार्य कराया जाएगा। ताकि ट्रक जल्दी खाली हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed