फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Truck overturned by electric poles, power failure in many areas

हाथरस: विद्युत पोलों से टकरा कर पलटा ट्रक, कई इलाकों की बिजली गुल

Sun, 12 Jul 2020 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Truck overturned by electric poles, power failure in many areas
हाथरस: खंभों से टकराकर पलटा ट्रक। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ रोड बाईपास पर शनिवार की सुबह संस्कार सिटी कॉलोनी के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने हाईटेंशन लाइन के खंभों को टक्कर मार दी, जिससे एक दर्जन इलाकों में कई घंटे तक बिजली संकट रहा। खंभे टूटने से बिजली विभाग का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। इस मामले में जेई अजय कुमार ने थाना हाथरस गेट में तहरीर दी है।
शनिवार की सुबह करीब तीन बजे एक ट्रक आगरा की ओर से हैदराबाद जा रहा था। एकाएक ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को पार करते हुए हाइटेंशन विद्युत लाइन के पोल से टकरा गया। इस दौरान तीन बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके साथ आरपीएम कॉलोनी, बांके बिहारी कॉलोनी, ग्लोरी गार्डन सहित कई इलाकों की बिजली ठप रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। घरों में बनी पानी की टंकियां खाली हो गईं।
विज्ञापन

लोगों को पीने के पानी तक के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। करीब आठ बजे बिजली आने के बाद लोग लंबित कामों को निपटाने में जुट गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने ट्रक के चालक को आगे का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया। जेई अजय कुमार ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed