{"_id":"614784928ebc3ebd8a1f2cd6","slug":"hathras-truck-driver-scorched-by-the-current-of-high-tension-line-sadabad-news-ali273626843","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसा ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसा ट्रक चालक
विज्ञापन
हाथरस : करंट से झुलसा ट्रक चालक। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कस्बे के मथुरा रोड पर एक वेल्डिंग की दुकान पर रविवार को एक ट्रक चालक लोहे के पाइप में उतरे हाइटेंशन लाइन के करंट से गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर आए लोगों ने किसी तरह बिजली को बंद कराया और आनन-फानन ट्रक चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां से उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।
योगेंद्र पुत्र वंशीलाल निवासी कूकापुर बहादुरपुर मझगवां कन्नौज ट्रक चलाता है। रविवार को उसे दाऊजी से आलू भरने जाना था। इससे पहले वह ट्रक को एक वेल्डिंग की दुकान पर ले जाकर उस पर वेल्डिंग कराकर दुरुस्त करा रहा था। इस दौरान अचानक उसने एक पाइप उठाया गया।
यह पाइप ट्रक के ऊपर से जा रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से टच हो गया, जिससे पाइप में तेज करंट दौड़ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। फिलहाल, उसका उपचार आगरा में चल रहा है। संवाद