फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Truck bruised youth, killed by bike

हाथरस : बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Fri, 01 Jan 2021 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Truck bruised youth, killed by bike
हाथरस : मुरसान क्षेत्र की दुलारी चौकी के निकट दुर्घटना में मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे के दुलारी फाटक के निकट शुक्रवार की सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बता दें कि सुखदेव (25 वर्ष) पुत्र संजू निवासी किला मुरसान दुलारी फाटक के निकट एक बाइक एजेंसी पर काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह किसी काम से जा रहा था। तभी हाथरस की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर आसपास के काफी लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर आ गए और उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। शुक्रवार कि सुबह मथुरा रोड कंचना फाटक के निकट कई वाहन घने कोहरे की वजह से आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में कई वाहन आपस में भिड़े
हाथरस। शुक्रवार की सुबह ट्रेन आने से कंचना फाटक बंद था। तभी मथुरा की ओर से आने वाले वाहन आपस में भिड़ गए। हालांकि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed