{"_id":"5e99e4ed8ebc3e76a8210554","slug":"hathras-trees-broken-by-strong-wind-planted-jam-hathras-news-ali231587648","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: तेज हवा से टूटे पेड़ पौधे, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: तेज हवा से टूटे पेड़ पौधे, लगा जाम
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शुक्रवार की देर शाम को अचानक तेज आंधी और फिर बाद में बारिश आने से मौसम का मिजाज बदल गया। कई दिन से गरमी पड़ रही थी। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। मुरसान क्षेत्र में कई पेड़ पौधे टूटकर गिर गए।
तेज हवा के साथ बारिश आना भी शुरू हो गई। हाथरस रोड़ मुरसान करवन नदी के निकट तेज हवा आने से सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। राहगीर टूटे हुए पेड़ की डालियों को तोड़कर अपने छोटे छोटे वाहनों को निकाल ले गए।
रास्ते में पेड़ गिर जाने से बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। जिससे वाहनों की करवन नदी के निकट में लंबी लंबी कतार लग गई। तेज हवा से कई किसानों के खेतों में पड़े हुए भूसा भी उड़ गए हैं। जिससे किसानों का भी नुकसान हुआ है।