फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Treatment found near home, the secret to becoming healthy

हाथरस: घर के पास मिला इलाज, जाना सेहतमंद बनने का राज

Sun, 02 Feb 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Treatment found near home, the secret to becoming healthy
हाथरस: प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चंदपा में स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
घर के पास मिला इलाज, जाना सेहतमंद बनने का राज
विज्ञापन

जिले के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन
प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं के साथ गर्भवती, बाल, किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर रहा खास जोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिलेभर के 27 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। घर के पास ही लोगों को इलाज दिया गया। लोगों को स्वस्थ रहने की बातें भी बताई गईं।
जनपद के लिए रविवार के अवकाश का दिन सेहत की दृष्टि से बेहद खास रहा। दूर-दराज के इलाकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले करीब दो हजार लोगों को इस दिन सेहत का वरदान मिला। मौका था, मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के आगाज का। इस पहले आरोग्य मेले में जिले के दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों सहित कुल 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क जांच व इलाज की सुविधा दी गई।
विज्ञापन

शहर के रानी का नगला में मेले का शुभारंभ करते हुए सदर विधायक हरिशंकर माहौर ने कहा कि अस्पतालों में लंबी-लंबी लाइन लगी रहती थीं, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। इन शिविरों के आयोजन से लोगों को काफी राहत मिलेगी। प्राथमिक स्वास्थय केंद्र चंदपा में आयोजित स्वास्थ मेले का उद्घाटन डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने फीता काटकर किया। डीएम ने कहा कि 31 मार्च 2020 तक प्रत्येक रविवार को जनपद में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि 25 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में ओपीडी, टीकाकरण, परिवार कल्याण परामर्श आदि सुविधाएं दी जा रहीं हैं। मेले का आयोजन सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक हुआ। पर्यवेक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने केंद्रों का निरीक्षण किया।

मेले में मिलीं सुविधाएं
- बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच
- गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण
- दवा और सभी पैथालॉजी की जांच नि:शुल्क
- नि:शुल्क सैनेटरी नैपकीन वितरण
- नसबंदी के लिए पंजीकरण
- आंखों की नि:शुल्क जांच
- क्षय रोग की जांच
- परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का नि:शुल्क वितरण
आयुष्मान के गोल्डन कार्ड भी बने
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल लगा कर करीब 550 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। डिप्टी सीएमओ डॉ.मधुर कुमार ने बताया कि प्रत्येक रविवारीय स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर कैंप लगा कर लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए।
ये सुविधाएं भी रहीं उपलब्ध
- चिकित्सा व उपचार के अलावा संदर्भन की सुविधा
- गर्भावस्था, प्रसवकालीन व जन्म पंजीकरण का परामर्श
- बच्चों में डायरिया, निमोनिया रोकने के लिए परामर्श सुविधा
- मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया व कुष्ठ की स्क्रीनिंग
- बीपी, शुगर, मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग
- तंबाकू और मद्यपान छोड़ने के लिए परामर्श
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed