फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Transformer's fuse blown, electricity is running out for four hours

हाथरस : ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़े, चार घंटे गुल रही बिजली

Sat, 04 Jun 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Transformer's fuse blown, electricity is running out for four hours
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली शहरवासियों को लगातार झटका दे रही है। शुक्रवार की रात को शहर के 33 केवी गिजरौली विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले टाउन थ्री फीडर के एक ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ गए। इस कारण इससे जुड़े इलाकों की बिजली करीब चार घंटे ठप रही। इसके अलावा वाटर वर्क्स, कांशीराम टाउनशिप और ओढ़पुरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी लोकल फॉल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उनके रोजमर्रा के काम बाधित रहे। कारखानों में भी उत्पादन प्रभावित हुआ। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि गर्मी में सिस्टम ओवरलोड हो रहा है। इस कारण फॉल्ट और फ्यूज उड़ने जैसी दिक्कतें आ रही हैं। इन समस्याओं को दूर कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन

मंडी में में कामकाज प्रभावित फुंका ट्रांसफार्मर
हाथरस। शुक्रवार की रात को मंडी समिति के निकट लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इस कारण शनिवार की सुबह तहसील में भी कुछ घंटे कामकाज प्रभावित रहा। उपभोक्ताओं को दिक्कतों से जूझना पड़ा। आनन-फानन अवर अभियंता ऋतु कुमार शर्मा ने शनिवार की सुबह ट्रांसफॉर्मर को बदलवाया। तब जाकर इससे जुड़े इलाकों की बिजली बहाल हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में बिजली संकट लगातार गहरा रहा है। कभी रात तो कभी दिन में बिजली गुल हो रही है। इस कारण खासी परेशानी हो रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों को लाइनों को दुरुस्त कराने पर ध्यान देना चाहिए।
-मुश्ताक
गर्मी में बिजली दुश्वारियां बढ़ा रही है। हर रोज कई कई घंटे बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। कभी फ्यूज उड़ रहे है तो कभी ट्रांसफॉर्मर व लाइनों में दिक्कत आ रही है। इस कारण पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।

-रजाक
गर्मी में इस तरह की समस्या से निपटने के इंतजाम पहले से किए जाने चाहिए थे, लेकिन विभगीय अधिकारी ऐसा नहीं कर सके। इस कारण बार-बार विद्युत आपूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है।
-कालीचरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed