फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Transactions worth crores affected due to bank closure, problems faced

हाथरस : बैंक बंद होने से प्रभावित हुआ करोड़ों का लेनदेन, झेलीं दिक्कतें

Fri, 17 Dec 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Transactions worth crores affected due to bank closure, problems faced
हाथरस : केनरा बैंक की मुख्य शाखा में लगा ताला। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हड़ताल के चलते शुक्रवार को बैंक बंद रहे। इस कारण करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। दो दिन बाद शनिवार को बैंक खुलेंगे। लोग कामकाज निपटाएंगे। बैंक बंद होने के कारण एटीएम पर भी लोगों की लंबी लाइन लगी रही। कुछ एटीएम शोपीस बने रहे। इस कारण लोगों को नकदी के लिए भी भटकना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि कि जिले में 142 बैंकों की शाखाएं हैं। इसके अलावा 90 के करीब एटीएम हैं। शुक्रवार की सुबह लोग अपने कामकाज निपटाने के लिए बैंक पहुंचे। बैंकों के बंद होने के कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं निपटा सके। कुल मिलाकर 10 से 12 हजार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। जिन एटीएम में नकदी थी, उन पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। कुछ एटीएम कनेक्टिविटी व नकदी न होने के कारण शोपीस बने रहे। बैंक बंद होने के कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। शुक्रवार को भी बैंकों की हड़ताल रहेगी। इस कारण शनिवार को ही बैंक खुलेंगे।
विज्ञापन

निजी बैंक खुलने से मिली राहत
हाथरस। सरकारी बैंक हड़ताल के चलते बंद रहे। शहर में निजी बैंकों ने लोगों को राहत दी। लोगों ने निजी बैंकों की मदद से जमा और निकासी आदि कामों को निपटाया। इसके अलावा क्लीयरिंग के चेक भी बड़ी संख्या में रुके रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में काम से आए थे। हड़ताल के चलते ड्राफ्ट बनवाने का काम नहीं हो सका है, इसलिए अब शनिवार की सुबह जल्द आकर काम को निपटाने का प्रयास किया जाएगा। एटीएम पर भी लंबी लाइन लग रही है।
-हरीप्रकाश शर्मा, उपभोक्ता
आज बैंक में पैसे जमा करने के लिए आए थे। बैंक बंद होने के कारण जमा निकासी नहीं हो सकी है। हड़ताल के चलते काफी परेशानी हो रही है। पैसे के अभाव में अन्य काम भी प्रभावित हुआ है।

-कालीचरण, उपभोक्ता
निजीकरण के विरोध में बैंकें बंद हैं। एनीईफटी का काम नहीं हो सका है। अब शनिवार को बैंक खुलने पर कामकाज निपटाया जाएगा। दो दिन की हड़ताल से काफी परेशानी हुई है।
-मूलचंद्र वार्ष्णेय, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed