फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: took the teenager with her and then molested her

हाथरस: किशोरी को बहलाकर ले गया अपने साथ और फिर किया दुष्कर्म

Thu, 11 Jun 2020 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: took the teenager with her and then molested her
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने एक किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि करीब तीन माह पहले हाथरस जंक्शन क्षेत्र का एक युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था। यह युवक 15 वर्षीय किशोरी को कुछ दिन हिमाचल प्रदेश भी ले गया। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने दोेनों को तलाश किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक भोला उर्फ देवेंद्र पुत्र बाबूलाल पर किशोरी ने उसे बहला फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी के कोर्ट में भी बयान दर्ज करा दिए गए है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र से भी लाया था एक लड़की को
हाथरस। पुलिस की मानें तो आरोपी भोला उर्फ देवेंद्र इसी तरह से लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर रखता है। वह पिछले दिनों महाराष्ट्र से भी एक लड़की को बहला-फुसला कर ले आया था। इस मामले में महाराष्ट्र में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र की लड़की देवेंद्र के घर पर ही मौजूद है। इस बात से महाराष्ट्र पुलिस को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed