{"_id":"600f0cea8ebc3e31cb14a1b8","slug":"hathras-tomorrow-will-be-heard-in-the-high-court-in-the-case-of-bitiya-hathras-news-ali254702971","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कल होगी बिटिया प्रकरण में हाईकोर्ट में सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कल होगी बिटिया प्रकरण में हाईकोर्ट में सुनवाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुचर्चित बिटिया के प्रकरण में 27 जनवरी को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले माह 16 दिसंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। तब तक सीबीआई ने इस मामले में आरोपपत्र दाखिल नहीं किया था और जांच पूरी करने के लिए कुछ और वक्त मांगा था। तब हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तिथि नियत की थी।
इसके बाद सीबीआई ने इस मामले के चारों आरोपियों संदीप, रामू, लवकुश और रवि के खिलाफ यहां विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में 18 दिसंबर को आरोपपत्र दाखिल किया था। अब सबकी नजर फिर हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर लगी है। गौरतलब है कि इस मामले में एक आरोपी रामू की ओर से जमानत के लिए प्रार्थनापत्र स्थानीय न्यायालय में दायर किया गया है। इस पर यहां कोर्ट में 29 जनवरी की तिथि नियत की गई है।