फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Today and tomorrow the district will get more DAP fertilizer

हाथरस : आज और कल जिले को मिलेगा और डीएपी खाद

Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Today and tomorrow the district will get more DAP fertilizer
हाथरस : खाद की दुकान पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। विभागीय अधिकारियों ने मंगलवार को भी कई दुकानों पर निरीक्षण किया। इधर, बुधवार और बृहस्पतिवार को जिले को और डीएपी खाद की आपूर्ति मिलेगी। प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट शिव सिंह ने सादाबाद के कृभको, पीसीएफ सेंटर और निजी दुकानों का निरीक्षण किया।
प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने सासनी कृभको पीसीएफ सेंटर व निजी दुकानों का निरीक्षण किया। उप कृषि निदेशक एचएन सिंह ने हाथरस में दीक्षित फर्टिलाइजर्स, हरित फर्टिलाइजर्स, टाटा किसान सेवा केंद्र पर उर्वरक का सत्यापन किया। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने मुरसान में दुकानों का सत्यापन कर उर्वरक के नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दो नवंबर तक 15210 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक की आपूूर्ति हो चुकी है और माह नवंबर में आज तक 13,633 मीट्रिक टन खाद का वितरण हो चुका है। जिले में 1577 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक खाद की उपलब्धता है।
विज्ञापन

निजी क्षेत्र में 750 मीट्रिक टन डीएपी आरसीएफ अलीगढ़ की रैक से जिले को बुधवार तक मिल जाएगी। 870 मीट्रिक टन एनपीके इंडोरामा मंगलवार को मिल गई है। 600 मीट्रिक टन कृभको एनपीके खाद की आपूर्ति मथुरा में आ रही रैक से बुधवार को मिलेगी। इसे कृभको सेंटर सासनी, सादाबाद, सिकंदराराऊ भेजा जाएगा। 1700 मीट्रिक टन इफ्को की डीएपी की की रैक चार नवंबर तक अलीगढ़ में आना प्रस्तावित है। इसमें से कुछ खाद जिले को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर गेहूं के कुल 982 क्विंटल बीज की आपूर्ति हो गई है। गेहूं के बीज की बिक्री दर 3915.00 रूपये प्रति क्विंटल है। गेहूं के बीज पर अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान देय है। अनुदान डीबीटी के द्वारा कृषकों के खातों में भेजा जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने कृषकों से अपील की है कि राजकीय कृषि बीज भंडारों से गेहूं का बीज प्राप्त करें। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed