फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: To fight Corona one has to be vigilant on every front

हाथरस: कोरोना से लडने को हर मोर्चे पर रहना होगा सतर्क

Sun, 10 May 2020 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: To fight Corona one has to be vigilant on every front
हाथरस: घर के बाहर लगाया गया कोरोना से सतर्क रहने का पर्चा। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस कोविड-19 के खिलाफ जंग में सजगता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। लड़ाई जब एक अदृश्य और अनजान वायरस के खिलाफ चल रही हो तो हमें हर एक छोटे-बड़े मोर्चों पर सतर्क रहना होगा तभी हम खुद के साथ घर-परिवार और समुदाय को सुरक्षित रख सकेंगे, इसलिए आपको यह भी पता होना चाहिए कि आपके नाखूनों के बीच जमा मैल में भी कोरोना वायरस या वैक्टीरिया हो सकते हैं, जो कि खाते-पीते समय मुंह के रास्ते पेट तक पहुंच सकते हैं और इस लड़ाई में आपको कमजोर कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहां इस मुश्किल दौर में हर किसी को सुरक्षित बनाने को लेकर तरह-तरह की अपील की जा रही है। वहीं इस बारे में भी जागरूक किया जा रहा है कि अगर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचना है तो नाखूनों को छोटा रखें। हमारे नाखूनों के बीच मैल (गंदगी) बड़े आसानी से जमा हो जाती है। इस मैल में वायरस या वैक्टीरिया भी हो सकते हैं, इसलिए नाखूनों को छोटा रखें और हाथ अच्छी तरह से धोएं। बहुत से लोगों की आदत नाखूनों को चबाने की होती है, जो कि बहुत ही नुकसानदायक साबित हो सकती है, उससे तौबा करने में ही भलाई है। कोरोना वायरस को पूरी तरह से मात देने वाली वैक्सीन जब तक नहीं मिल जाती, तब तक तो हमें इन्हीं छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते हुए सजगता के साथ लड़ाई लड़नी है।
विज्ञापन

बरतें जरूरी सावधानी
- साबुन-पानी से बार-बार अच्छी तरह से हाथ धुलें
- बाहर निकलें तो मास्क, गमछा या रूमाल से मुंह ढकें
- सार्वजनिक स्थलों पर दो गज दूर से ही लोगों से मिलें
- नाक, मुंह व आंख को अनावश्यक रूप से छूने से बचें
नाखूनों की सफाई बेहद आवश्यक है। न केवल कोरोना, बल्कि अन्य बीमारियों से बचाव के लिए भी ये बेहद जरूरी है।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed