फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: To control communicable diseases, make publicity, create fever help desk

हाथरस : संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए करें प्रचार-प्रसार, फीवर हेल्प डेस्क बनाएं

Fri, 17 Sep 2021 03:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: To control communicable diseases, make publicity, create fever help desk
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति के साथ डीएम रमेश रंजन ने बैठक की। इसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का शत-प्रतिशत निस्तारण करने एवं संचारी रोगों से बचाव के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने निर्देश दिए। उन्होंने फीवर हेल्प डेस्क बनाए जाने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत को शहरी क्षेत्रों में एवं जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन दिन के बाद कहीं पर भी जलभराव से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

अगर कहीं पर जलभराव से संबंधित शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पानी की टंकियों की साफ सफाई कराने तथा डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए को शासन द्वारा जारी किए गए कोविड से संबंधित गाइडलाइंस का पालन कराते हुए स्कूलों का संचालन कराने एवं नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिदिन साफ-सफाई के संबंध में स्कूलों की जाँच कराते हुए रिपोर्ट फोटोग्राफ्स सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी तथा एमओआईसी को बुखार से संबंधित सरकारी एवं प्राइवेट हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों का डाटा तैयार करने, एंटी लार्वा का छिड़काव शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed