फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Thunderstorm, rain and hailstorm wreaked havoc, death of young man

हाथरस : आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, युवक की मौत

Wed, 04 May 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Thunderstorm, rain and hailstorm wreaked havoc, death of young man
हाथरस : सहपऊ में आंधी-बारिश से गिरे पेड़ के नीचे दबे मवेशी। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सिकंदराराऊ/सादाबाद/मुरसान/हाथरस।
विज्ञापन

तेज आंधी के साथ आई बारिश और ओालावृष्टि ने बुधवार को जिले में जबर्दस्त तबाही मचाई। इस आंधी में देहात में कई स्थानों पर टिनशेड और दीवारें गिर गई। कई स्थानों पर मकान धराशाई हो गए। विद्युत खंभे उखड़ गए और हाइटेंशन के तार जमीन पर आ गिरे। होर्डिंग्स व पेड़ उखड़ गए। सहपऊ में दीवार के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य स्थानों पर टिनशेड गिरने से पांच लोग घायल हो गए। हाथरस शहर में भी देर शाम फिर आंधी आई और उसके बाद बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में बिजली ठप हो गई।
सिकंदराराऊ में भी आंधी से टिनशेड के नीचे दबकर तीन लोग घायल हो गए। काफी पशु व पक्षी भी काल कवलित हो गए। बुधवार को सुबह जहां तेज धूप निकली और उसके बाद बादल छा गए। दोपहर तीन बजे के लगभग तेज आंधी और फिर बारिश हुई। देहात में ओलावृष्टि भी हुई। तेज आंधी ने देहात में जमकर कहर बरपाया। सहपऊ में बुधवार की दोपहर आई आंधी और बारिश में क्षेत्र के गांव नगला आम निवासी 30 वर्षीय गिरीश कुमार यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह के ऊपर टिनशेड गिर पड़ा। टिनशेड के नीचे कुछ पशु भी बंधे थे। लोगों ने उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके साथ उसके एक भैंस के बच्चे की भी मौत हो गई। मौत की सूचना पर उसके घर कोहराम मच गया। गांव नगला मौजी में आंधी और ओलावृष्टि से बच्चू सिंह के यहां टिन शेड गिर गया। टिन शेड गिरने से बच्चू सिंह, उसकी पत्नी ओमवती, पुत्री कमलेश देवी एवं कमलेश देवी का पुत्र निर्भय दब गए और गंभीर घायल हो गए। इसकी गांव निवासी शिव कुमार उर्फ कल्ला का टिन शेड भी आंधी में गिर पड़ा।
विज्ञापन

इससे पत्नी भूरी देवी भी घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए आगरा ले गए। इसी गांव निवासी देवेंद्र सिंह की टिन शेड, नौबत सिंह की दीवार एवं हरगोविंद की सोलर पैनल गिर गया और टूट गया। गांव खोंड़ा में एक पेड़ आंधी में गिर गया। उसके नीचे एक गाय एवं भैंस दब गई। इसी गांव में मोनवीर सिंह के घर के सामने पीपल का पेड़ गिरने से उसके नीचे एक गाय दब गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल से गिरे पेड़ों के नीचे दबे पशुओं को निकाला। पेड़ के नीचे दबने से सभी पशु घायल हो गए। गांव कुकर गवां में ओमवीर की दीवार गिरने से उसमें दबी चार से में से दो बकरियों की मौत हो गई एवं दो घायल हो गई। इसी गांव के चोब सिंह दिवाकर का बकरा दीवार के नीचे दबने से मर गया एवं बागड़ गाय एवं भैंस टीनशेड के नीचे दब गए और प्रताप वीर सिंह एवं जसवंत सिंह के भी टिन शेड और दीवार गिर गई। गांव गढ़ी चिंता में भी वीरा सिंह की ओलावृष्टि से दो बकरियों मर र्गइं। नगला सुखराम में नीरज कुमार शर्मा के मकान पर नीम का पेड़ गिरने से मकान को काफी क्षति पहुंची है। इसी गांव निवासी राम किशन एवं सत्य प्रकाश शर्मा के टीन शेड पर भी नीम का पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में भी बुधवार की दोपहर में आई तेज आंधी व बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं गांव कपसिया में मकान की टिन और खंभा गिरने से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। गांव कपसिया में तेज आंधी से गांव निवासी सर्वेश देवी की सीमेंट की टिन और खंभा गिर गया। इससे नीचे बैठी सर्वेश देवी, अंजली कुमारी, अंकुश कुमार गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल आकर घायलों को मलबे के नीचे से निकाला और उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। सादाबाद में तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भी नुकसान बताया जा रहा है। आंधी के बाद कस्बे में कई जगह टिन शेड उड़ गए। फ्लैक्स, बोर्ड, बैनर आदि फट गए। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। गांवों में कई जगह पेड़ टूटकर गिर जाने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। रास्ते बाधित हो गए। कई लोग बाल-बाल बच गए। ओलावृष्टि से फसलों में भी नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed