{"_id":"6373d7857d7d12139e41126b","slug":"hathras-three-youths-riding-fortuner-car-who-were-fighting-caught-hasayan-news-ali3048217131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : झगड़ा कर रहे भाग रहे फार्च्यूनर कार सवार तीन युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : झगड़ा कर रहे भाग रहे फार्च्यूनर कार सवार तीन युवक दबोचे
विज्ञापन
हाथरस : युवकों से पकड़ी गई कार। संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
क्षेत्र के गांव खिटौली में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद के दौरान सोमवार को जलेसर क्षेत्र के अवागढ़ मार्ग स्थित एक गांव के तीन युवक फार्च्यूनर गाड़ी से अपने रिश्तेदारी में आए थे। एक पक्ष परौली खरीदकर अपनी जमीन पर रख रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो गाड़ी सवार युवक झगड़ा करने लग गए। एक पक्ष ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने इन युवकों को उस समय पकड़ लिया, जब वह सीएचसी परिसर में गाड़ी खड़ी करके भागने का प्रयास कर रहे थे।
ग्रामीणों की सूचना पर जब पुलिस ने गांव छीतीपुर में एक पेट्रोल पंप के निकट इस गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया तो आरोप है कि इन लोगों ने फायर झोंक दिया। इस दौरान यह युवक गाड़ी को लेकर सीएचसी परिसर में घुस गए। फायर की आवाज सुनकर अन्य पुलिस कर्मी व होमगार्ड भी गाड़ी सवार युवकों को रोकने के लिए तैयार हो गए। जिस समय यह युवक गाड़ी को खड़ी कर फरार होने का प्रयास कर रहे थे तो पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि गाड़ी सवार युवकों द्वारा फायर किए जाने की बात बिल्कुल गलत है। यह युवक गांव खिटौली में चल रहे जमीन के विवाद के दौरान झगड़ा कर गाड़ी से फरार हो रहे थे। तभी इन्हें पकड़ लिया गया। संवाद