{"_id":"63178b6121b2b976f819cdae","slug":"hathras-three-thousand-defaulters-will-get-relief-in-depositing-road-tax-hathras-news-ali2997976167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तीन हजार बकाएदारों को मिलेगी मार्ग कर जमा करने में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तीन हजार बकाएदारों को मिलेगी मार्ग कर जमा करने में राहत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के करीब तीन हजार वाहन स्वामियों के लिए राहत की बात है। अब वह अपना मार्ग कर सौ प्रतिशत पेनल्टी माफ के साथ जमा कर सकेंगे। परिवहन मुख्यालय स्तर से ओटीएस की तिथि बढ़ाकर 26 सितंबर कर दी गई है। अब तक 232 वाहन स्वामियों ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है।
जिले में तीन हजार से अधिक वाहन स्वामी ऐसे हैं जो बकाया जमा करने की सुध नहीं ले रहे हैं। इन वाहन स्वामियों को एआरटीओ कार्यालय से नोटिस यानी मांग पत्र भी भेजा जा रहा है। अब तक 232 लोगों ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है। जिसमें डेढ़ सौ वाहन स्वामियों ने 62 लाख से अधिक राशि जमा की है। इन बकायेदारों को 43 लाख रुपये की छूट मिली है।
जिन वाहन स्वामियों ने अभी तक बकाया जमा नहीं किया है, उनके लिए मुख्यालय स्तर से ओटीएस 26 सितंबर तक कर दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि वाहन स्वामियों को बकाया में ब्याज माफी की राहत देने के लिए ओटीएस की तिथि को 26 सितंबर कर दिया गया है। संवाद