{"_id":"615f3ed78ebc3e639f432e21","slug":"hathras-three-people-injured-in-three-separate-road-accidents-hathras-news-ali275170642","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दो घायलों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
शहर के मोहल्ला नाई का नगला निवासी 60 वर्षीय इस्माइल पुत्र काले खां मोपेड पर सवार होकर पापे बेचने के लिए गए थे। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बाईपास रोड नगला भुस के निकट किसी वाहन ने मोपेड सवार वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। दूसरा हादसा कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला बनारसी रोड पर हुआ। यहां ट्रैक्टर की टक्कर से इगलास थाना क्षेत्र के गांव असरोई निवासी प्रवेश कुमार पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा घायल हो गए।
चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। तीसरा हादसा कोटा-दाऊजी रोड पर हुआ। यहां चंदन सिंह निवासी बामौली घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां से इसमाइल व चंदन सिंह को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।