संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
हाथरस रोड पर गांव बढ़ार के निकट बृहस्पतिवार की दोपहर एक बाइक और टेंपों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टेंपो सड़क पर पलट गया और बाइक सवार भी गिर गए। टैंपो और बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, अरमान पुत्र रहीस निवासी लोधा अलीगढ़ और फिरोज पुत्र काले खां निवासी अलीगढ़ आगरा से टेंपो में सवार होकर अलीगढ़ जा रहे थे, जब टेंपो सादाबाद में गांव बढ़ार के पास पहुंचा तो अचानक एक बाइक से टेंपो की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत के बाद टेंपो सड़क पर पलट गया, जिसके नीचे दबकर अरमान व फिरोज घायल हो गए। जबकि बाइक सवार महिला नीलम सिंह निवासी गांव रहपुरा भी गिरकर घायल हो गईं। अरमान को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।