फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three Kasturba Gandhi schools are not running well

हाथरस : तीन कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का नहीं हो रहा बेहतर संचालन

Mon, 30 Aug 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Three Kasturba Gandhi schools are not running well
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के तीन विकास खंडों में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का संचालन बेहतर ढंग से नहीं हो रहा है। तभी तो शासन ने जिले के ऐसे तीनों विद्यालयों को डी ग्रेड में शामिल करते हुए इनके बारे में बीएसए को पत्र भेजा है। अब बीएसए द्वारा संबंधित विद्यालयों की वार्डनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
जिले के विकास खंड मुरसान, हसायन, हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ और सहपऊ में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में गरीब, अनाथ व असहाय परिवारों की बेटियों को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा दिलाई जाती है। शासन की प्रमुख योजनाओं में ये विद्यालय शामिल रहते हैं। विद्यालयों के संपूर्ण संचालन की जिम्मेदारी वार्डन की होती है। शासन स्तर से निरीक्षण कराकर हकीकत को परखा जाता है।
विज्ञापन

अपर राज्य परियोजना निदेशक सरिता तिवारी ने बीएसए हाथरस शाहीन को एक पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि जिले के हसायन, सादाबाद और सहपऊ कस्तूरबा विद्यालयों में कार्य बेहतर ढंग से नहीं हो रहा है, इसलिए इन तीनों विद्यालयों को डी ग्रेड में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में संचालित 746 कस्तूरबा विद्यालयों में से 36 विद्यालय डी ग्रेड में हैं, जिसमें हाथरस के हसायन, सादाबाद और सहपऊ का नाम भी शामिल हैं। अब खराब रिपोर्ट आने पर बीएसए के द्वारा तीनों विद्यालयों की वार्डनों पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed