{"_id":"61b79426cdb46e5c7c6d6f5c","slug":"hathras-three-injured-including-old-woman-riding-a-moped-in-a-roadways-bus-collision-hathras-news-ali2804835147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार वृद्धा सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार वृद्धा सहित तीन घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार वृद्धा सहित तीन लोग घायल हो गए।
सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव रानी का नगला निवासी मिथलेश पत्नी प्यारेलाल अपने बेटे मुकेश व उसकी पत्नी पुष्पा के साथ मोपेड पर सवार हो एसपी दफ्तर गई थीं।
वहां से लौटते वक्त सोमवार की दोपहर चौबे वाले महादेव मंदिर के निकट हाथरस की ओर से जा रही रोडवेज बस ने उनमें टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी होने पर उनके परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। रेफर किए जाने पर यहां से परिजन उन्हें शहर के किसी निजी अस्पताल ले गए।