{"_id":"616b1a638480be146d5a10f9","slug":"hathras-three-fireworks-shops-seized-sasni-news-ali2758916135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आतिशबाजी की तीन दुकानें कीं सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आतिशबाजी की तीन दुकानें कीं सीज
विज्ञापन
आतिशबाजी के गोदाम पर छापेमारी का विरोध करते संचालक।
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में एसडीएम विजय शर्मा ने शनिवार को आतिशबाजी की दुकानों पर छापा मारा। एसडीएम ने तीन दुकानों को सीज कर दिया। इस दौरान डीके एंटरप्राइजेज के गोदाम पर एसडीएम को गोदाम संचालकों के विरोध का सामना करना पडा, जबकि श्री ट्रेडर्स का गोदाम बंद पाया गया। इसके बाद भी एसडीएम ने वहां अपना ताला लटकाकर गोदाम को सीज करा दिया। एक अन्य दुकान में खाद्य सामग्री होने के बाद उसे भी सीज किया गया।
दरअसल, कस्बा में डीके एंटरप्राइजेज व श्री ट्रेडर्स नाम से आतिशबाजी के दो थोक विक्रेता हैं। इनमें से डीके एंटरप्राइजेज गंदे नाले के किनारे स्थित है, जबकि श्री ट्रेडर्स राजमार्ग के किनारे कस्बा से दूर स्थित है। शनिवार को इन विक्रेताताओं के यहां एसडीएम ने छापा मारा। डीके एंटरप्राइजेज के संचालकों ने एसडीएम से दुकान सीज करने का आदेश दिखाने की मांग की, लेकिन एसडीएम आदेश नहीं दिखा पाए।
उन्होंने अपनी संचालकों को डीएम के निर्देशन में छापेमारी कर गोदाम को सीज करने की बात हाथ से लिखकर दी। अहम सवाल यह है कि आतिशबाजी गोदाम के लाइसेंस का नवीनीकरण एसडीएम की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी द्वारा किया जाता है। लाइसेंस का नवीनीकरण वर्ष 2022 तक है।
विज्ञापन
हालांकि इससे पूर्व भी छह अक्तूबर को एसडीएम ने डीके एंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया था, लेकिन उस समय एसडीएम ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी। एसडीएम विजय कुमार शर्मा का कहना है कि डीएम के निर्देश पर छापेमारी कर तीन दुकानों को सीज किया गया है। इनमें अनियमितताएं पाई गई हैं।