{"_id":"638f837923d43545977ac96d","slug":"hathras-three-bike-riders-injured-in-tractor-trolley-collision-hasayan-news-ali306387664","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रैक्टर-ट्रॉला की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रैक्टर-ट्रॉला की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉला की टक्कर से घायल बाइक सवार महिला का होता उपचार। संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
क्षेत्र के गांव हरीनगर छीतूपुर के नगला रति मार्ग पर मंगलवार को एक ट्रैक्टर ट्रौला की टक्कर से बाइक सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर पहुंचाया। वहां से तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने हाथरस के लिए रेफर कर दिया। इस बात पर ग्रामीणों ने ऐतराज जताया और शोर-शराबा किया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अंकुश सिंह ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कराते हुए दो गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय हाथरस के लिए रेफर कर दिया। रामपुर निवासी अंकित कुमार पुत्र राजवीर सिंह अपने गांव रामपुर से गांव श्यामपुर के लिए बाइक से जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर पूजा पत्नी रेंचो निवासी श्यामपुर और बालिका प्रिया पुत्री धर्मवीर भी थे। टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉला का चालक वाहन सहित फरार हो गया।
इस दौरान राहगीरों व ग्रामीणों ने 108 नंबर पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलवाई और घायलों को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक ने तीनों घायलों को उपचार किए बिना ही हाथरस ले जाने के लिए कह दिया। यह सुनकर ग्रामीण भड़क गए। संवाद