{"_id":"62532259729f9f3eb52ab36f","slug":"hathras-three-bighas-of-wheat-crop-ashes-due-to-electric-spark-shaphu-news-ali2889945102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिजली की चिंगारी से तीन बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिजली की चिंगारी से तीन बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
हाथरस : गांव नगला मेवा के किसान स्वामी चरण की गेहूं की फसल में लगी आग को बुझाते किसान। संवाद
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से रविवार को क्षेत्र के गांव नगला मेवा निवासी स्वामी चरण की तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। रविवार की शाम को अचानक किसान के खेत से गुजर रहे तारों से निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर जा गिरी, जिससे सूखी फसल में आग लग गई।
पास में अन्य किसानों को जब खेत से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं तो उन्होंने शोर मचाकर अन्य किसानों को मौके पर बुला लिया। बड़ी मुश्किल से मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया। इससे पहले ही किसान की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई।
पीड़ित किसान का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से उसके इस खेत पिछले तीन सालों से गेहूं की फसल में लगातार आग लग रही है, जिससे उनको प्रति वर्ष हजारों रुपयों का नुकसान हो रहा है। उनके खेत में एचटी एवं एलटी दोनों लाइनें गुजरती हैं। एक ट्रांसफार्मर भी रखा हुआ है। तार ढीले होने के कारण हर साल वर्ष ऐसी दुर्घटना होती है। संवाद