फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three bighas of potato crop damaged due to scorching disease

Hathras News: शीतलहर की किसान पर मार, झुलसा रोग से आलू की तीन बीघा फसल खराब

Fri, 06 Jan 2023 05:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2023 05:00 AM IST
सार

सहपऊ कस्बा निवासी रघुवीर सिंह उर्फ बोना की झुलसा की दवा लगाने के बाद भी तीन बीघा आलू की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई। किसानों को अब खेतों में आलू की फसल को झुलसा रोग से बचाने की चिंता लगी हुई है।

विज्ञापन
Three bighas of potato crop damaged due to scorching disease
झुलसा रोग से नष्ट हुई आलू की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतलहर ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी है। किसानों को अब खेतों में आलू की फसल को झुलसा रोग से बचाने की चिंता लगी हुई है। सहपऊ कस्बा निवासी रघुवीर सिंह उर्फ बोना की झुलसा की दवा लगाने के बाद भी तीन बीघा आलू की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई।

विज्ञापन


किसानों को कहना है कि कोहरा में आलू की फसल को अधिक हानि नहीं होती। सबसे अधिक हानि सूर्य नहीं निकलने से होती है। झुलसा रोग आलू की फसल के लिए महामारी की तरह होती है। यदि खेत में किसी भी एक पौधे में झुलसा रोग लग जाए तो अन्य पौधों को झुलसा रोग आने से कोई रोक नहीं सकता है। इस रोग से बचने के लिए पहले से ही रोकथाम करनी चाहिए।
विज्ञापन


मेरी तीन बीघा आलू की फसल झुलसा रोग आने से नष्ट हो गई। अब एक दो दिन में उस खेत के आलू खुदवाकर अन्य फसल बोने का विचार कर रहा हूं। दूसरे खेत में लगी आलू की फसल पर दवा का छिड़काव कर रहा हूं। - रघुवीर सिंह उर्फ बोना
विज्ञापन
विज्ञापन

झुलसा रोग आलू की फसल के लिए एक महामारी है। इसके बचने के लिए दवा के साथ खेतों में धूप लगना बहुत ही आवश्यक हैं। देखों अब ठीक प्रकार कब धूप निकलती है। - राहुल पाठक

झुलसा रोग आलू के लिए बहुत ही खतरनाक है। इस रोग से आलू की पूरी फसल नष्ट हो जाती है। आलू का फूलना बंद हो जाता है। इसके लिए पहले से पूरे इंतजाम करने चाहिए। - संजय खान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed