{"_id":"60de07cc8ebc3eacd955728d","slug":"hathras-threatened-to-make-girl-s-selfie-viral-case-filed-hathras-news-ali267013116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवती की सेल्फी को वायरल करने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवती की सेल्फी को वायरल करने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व युवती की सेल्फी के फोटो को वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी युवक शहर के ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हलवाई का काम करता था। आरोप है कि उसी हलवाई की बेटी की सेल्फी उसने अपने फोन में ले ली और अपने दोस्त को दे दी। आरोप है कि उसका दोस्त उसी सेल्फी के फोटो को दिखाकर युवती के साथ संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था।
युवती द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि उस फोटो को वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसकी जानकारी युवती ने अपनी मां को दी। मां ने लोकेश और हरदेश के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।