{"_id":"61fc2390539a38770f2ee5de","slug":"hathras-threatened-to-kill-for-not-voting-for-a-particular-party-shaphu-news-ali284434532","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पार्टी विशेष का वोट नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पार्टी विशेष का वोट नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव दौहई के मजरा नगला महासुख निवासी भूपेंद्र सिंह चौहान ने कोतवाली में तहरीर देकर दो नामजद एवं कुछ अज्ञात युवकों पर पार्टी विशेष को वोट नहीं देने पर गाली-गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
तहरीर के मुताबिक वह बुधवार की दोपहर जलेसर रोड (मानिकपुर) बाइक में पेट्रोल भरवाकर गांव जा रहा था। उसी समय दो नामजद युवक अन्य युवकों के साथ आए और रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। वह किसी तरह से उनसे बचकर गांव चला गया।
उसी दिन शाम को दोनों बाइक से उसके घर आए और धमकी देने लगे कि वह उसकी पार्टी का वोट नहीं देगा तो जान से मार देंगे। आरोपी उसे फोन और फेसबुक पर भी गालियां और धमकी देते हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद