फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Threatened for not withdrawing molestation complaint

हाथरस : छेड़छाड़ की शिकायत वापस नहीं लेने पर दी धमकी

Wed, 07 Jul 2021 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Threatened for not withdrawing molestation complaint
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही युवक पर छेड़छाड़ की शिकायत वापस नहीं लेने पर उसे देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक ने पहले जनवरी माह में रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
युवक दबंग एवं पैसे वाले परिवार से ताल्लुक रखता है। महिला ने उसकी शिकायत कोतवाली में की थी, लेकिन उस समय कोतवाली में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से युवक का साहस बढ़ गया और उसने एक बार फिर उसका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

दूसरी बार शिकायत करने पर वह गांव से भाग गया और अब कुछ नेताओं से फोन कराकर उस शिकायत को वापस लेने की धमकी दे रहा है। उसने फोन पर उसे देख लेने की धमकी भी दी है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed