{"_id":"61929a9c45591a7a382b83b9","slug":"hathras-thousands-of-passengers-of-the-district-will-soon-get-relief-in-rail-fare-hathras-news-ali278217748","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले के हजारों यात्रियों को जल्द मिलेगी रेल किराये में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले के हजारों यात्रियों को जल्द मिलेगी रेल किराये में राहत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के हजारों यात्रियों को रेल में सफर के दौरान किराये में राहत मिल सकती है। रेलवे प्रशासन पैसेंजर सेवा के किराये की दरों को कम करने की तैयारी में जुटा है। आने वाले दिनों में किराये की नई दरें लागू हो जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान रेलवे द्वारा सभी प्रकार की ट्रेन सेवाओं को सुपरफास्ट में तब्दील कर दिया था। उनमें सुपरफास्ट के किराये की दरें लागू कर दी गई थीं। कुछ ट्रेनों को श्रमिक स्पेशल का दर्जा दे दिया, सभी ट्रेनों के आगे शून्य लगा दिया।
अब किला रेलवे स्टेशन से चलने वाली एचएडी, पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज ट्रैक पर चलने वाली कई जोड़ी ट्रेनों के अलावा हाथरस जंक्शन स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में जल्द किराये की दरें कम होंगी। किराया कम होने के बारे में यात्री स्टेशनों पर बने काउंटरों पर पूछताछ कर रहे हैं। जिले के हजारों यात्रियों को जल्द किराये में राहत की सौगात मिल सकती है। संवाद