फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Those who used to do Iftar party, are bowing their heads in temples today: Maurya

हाथरस : जो रोजा इफ्तार पार्टी करते थे, आज मंदिरों में माथा टेक रहे हैं : मौर्य

Mon, 01 Nov 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Those who used to do Iftar party, are bowing their heads in temples today: Maurya
हाथरस : भाजपा की बृज क्षेत्रीय कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते केंद्रीय शिक्षा ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्रीजी फॉर्म हाउस में रविवार को भाजपा के बृज क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों की कार्यशाला में केंद्रीय शिक्षा मंत्री व भाजपा के प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि आज गरीबों, वंचितों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के शासन में कानून का राज है। किसी भी गुंडे को छोड़ा नहीं गया। कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग पहले रोजा इफ्तार पार्टी करते थे, वह आज मंदिरों में जाकर माथा टेक रहे हैं और यह भाजपा के शासनकाल में ही संभव हुआ है।
प्रधान ने राम मंदिर के बारे में कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही भव्य राममंदिर बन रहा है। कश्मीर में धारा 370 को हटाया गया। प्रधानमंत्री मोदी और योगी के शासनकाल की हर कोई तारीफ कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सुशासन से सामंतवादी विचारधारा के लोगों को तकलीफ हो रही है। यह लोग नहीं चाहते कि गरीबों और वंचितों को उनका हक मिले, इसलिए तरह-तरह की साजिशें कर रहे हैं। कार्यशाला में उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि प्रदेश में भाजपा का सुशासन चाहिए तो जो करना पड़े करो और फिर से पार्टी को सत्ता में लाओ। इसके लिए उन्होंने संगठन में ही शक्ति का मंत्र भी दिया।
विज्ञापन

कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी सभी दल एक हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग रोजा इफ्तार पार्टियां देते थे, उन्हें आज मंदिरों में जाकर माथा टेकना पड़ा रहा है। यह भाजपा के शासनकाल में ही संभव हुआ है। आज अयोध्या में भव्य राममंदिर बन रहा है। प्रयागराज में भव्य कुंभ आयोजन हुआ। इसमें करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाई। वहां तनिक भी गंदगी नहीं हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद वहां पहुंचकर सफाई कर्मचारियों के पांव पखारे और उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा समरसता के विचारों वाली पार्टी है। सपा, बसपा के शासनकाल में प्रदेश में गुंडे, माफिया का राज था। अपहरण एक उद्योग बन गया था। आज भाजपा के शासनकाल में कानून का राज है। मुख्तार अंसारी और आजम खां जैसे लोग जेल में हैं। भाजपा ने अपने शासनकाल में जाति, धर्म को आधार नहीं बनाया। आज प्रदेश में कोई भी नियुक्ति जाति और धर्म के आधार पर नहीं हो रही। पहले रुपये देकर सरकारी नौकरी मिलती थी। उन्होंने कहा कि आज भी बहुरुपिये घूम रहे हैं और जनता को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा आज प्रदेश में 400 सीटें लाने की बात करती है। सपाई 400 कुर्सियां तो एकत्रित कर सकते हैं, लेकिन इतने विधायक सपा के नहीं बन सकते। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वह जनता के बीच में जाकर भाजपा के सुशासन और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि प्रदेश में अगले साल चुनाव होना है। उनका 100 दिन का संघर्ष आने वाले भविष्य का निर्माण करेगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और पदाधिकारियों की क्लास भी ली। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसका बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। अमित शाह इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही यह संभव है कि चाय बेचना वाला प्रधानमंत्री बन सकता है। खेतों में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बुलाकर मंत्री या राज्यसभा सदस्य बना लिया जाता है, जबकि उन्हें इसका पता भी नहीं होता। भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है, जबकि भाजपा विरोधी पार्टियां आतंकवाद को निर्मित करती हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी की वजह से पूरे विश्व में भाजपा की जयजयकार हो रही है।
केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का बखान किया। इससे पहले कार्यशाला की प्रस्तावना बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने रखी। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने किया।

कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के अलावा पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर सह चुनाव प्रभारी संजीव चौरसिया, सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री व बृज क्षेत्र के प्रभारी अश्विनी त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, बृज बहादुर भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह आदि मंचासीन थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed