फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Those who spoil the environment will not be spared

हाथरस : माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Wed, 06 Jul 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Those who spoil the environment will not be spared
ईद उल अजहा पर्व को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक लेते डीएम, एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों, मौलवियों, मुतवल्लियों एवं धर्मगुरूओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने परंपरागत तरीके शांति और सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाने की अपील की।
बैठक में डीएम ने मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों, मौलवियों, मुतवल्लियों एवं धर्मगुरुओं से जिले में भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने पर न केवल चर्चा की, बल्कि उनके सुझाव भी प्राप्त किए। बैठक में प्रबुद्धजनों, मौलवियों, मुतवल्लियों एवं धर्मगुरुओं ने जिले में अनेकता में एकता, अमन-चैन एवं आपसी सौहार्द कायम रखने पर विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर से आश्वासन दिया कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में अधिकारियों को पैदल मार्च करने के निर्देश दिए। सभी धर्मों के धर्मगुरुओं से त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए आपस में संवाद करने को कहा। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरूओं से स्पष्ट रूप से कहा कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की इजाजत तो होगी, लेकिन ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज एक निर्धारित मानक के अनुरूप होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा। गलत बयान जारी करने वालों के साथ कड़ाई से पेश आया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार वैद्य ने कहा कि अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है एवं माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर गंभीर धाराओं में जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed