फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Those who do good work will be rewarded, careless will be punished

हाथरस : अच्छा काम करने वाले होंगे पुरस्कृत, लापरवाह होंगे दंडित

Sun, 10 Jul 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Those who do good work will be rewarded, careless will be punished
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली चोरी रोको अभियान में अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा और हीलाहवाली बरतने वाले कर्मियों को दंडित किया जाएगा। अभियान की खंड स्तर पर समीक्षा अधिशासी अभियंता द्वारा की जाएगी। अच्छा काम करने वालों को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक 64 बिजलीघरों के जरिये दो लाख 60 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर में करीब 34 प्रतिशत व देहात में 60 प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है। बिजली चोरी रोकने के लिए निगम स्तर से लगातार निर्देश मिल रहे हैं।
विज्ञापन

तमाम कोशिशों के बाद भी बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब अधिकारियों द्वारा खंड स्तर पर समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के दौरान अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। काम में रुचि न लेने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

25 से 31 तक मनेगा बिजली महोत्सव
हाथरस जिले में 25 जुलाई से 31 जुलाई के बीच ऊर्जा दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों में भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा आजादी से अब तक ऊर्जा एवं नवीनीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में विकास एवं भविष्य की संभावनाओं को अफसरों द्वारा बताया जाएगा। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि अच्छा काम करने वाले अधिकारी व कर्मियों को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा। काम में रुचि न लेने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 25 से 31 के बीच ऊर्जा महोत्सव मनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed