{"_id":"6224f827264dfb017278e883","slug":"hathras-this-time-the-annual-examination-of-basic-schools-will-be-held-hathras-news-ali2865586119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : इस बार होगी बेसिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : इस बार होगी बेसिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की वार्षिक परीक्षा होगी या नहीं, इस बात को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि परीक्षा की तैयारियां विभाग में शुरू हो गई हैं। अब केवल शासन के निर्देश आने का इंतजार किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण में गिरावट के बाद जिले में वर्तमान में एक भी सक्रिय मरीज नहीं बचा है। यही वजह है कि अब सभी गतिविधियां फिर से पटरी पर लौटने लगी हैं। अब बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के बच्चों की परीक्षा कराने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 1,200 स्कूल हैं। इनमें करीब एक लाख 45 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से बच्चों की परीक्षा नहीं हुई है। उन्हें ऐसे ही अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया गया है, लेकिन इस बार इन बच्चों की परीक्षा होने के संकेत शासन स्तर से मिल रहे हैं, लेकिन इस संबंध में अभी शासन का आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहीन का कहना है कि अभी परीक्षा के संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि शासन से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। शासन के आदेश के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।