{"_id":"62b36361d649fb0ea84fbb47","slug":"hathras-thirty-people-donated-blood-will-save-120-lives-shaphu-news-ali2944783162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तीस लोगों ने किया रक्तदान, बचाएंगे 120 लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तीस लोगों ने किया रक्तदान, बचाएंगे 120 लोगों की जान
विज्ञापन
रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते सांसद राजवीर सिंह दिलेर एवं विधायक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
बुधवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । अधिक गर्मी होने के बावजूद रक्तदान करने वालों की भीड़ लगी रही । शिविर में सामाजिक संस्थाओं एवं समाज सेवियों का भी सहयोग रहा।
इस शिविर में 30 रक्तदानियों ने रक्त दान कर 120 लोगों की जान बचाने का काम किया है। महिलाओं ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया । शिविर का शुभारंभ सांसद राजवीर सिंह दिलेर एवं विधायक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे बढ़कर संसार में कोई भी दान नहीं हो सकता। एक व्यक्ति के दान देने से चार लोगों की जान बच सकती है। विधायक प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति स्वेच्छा से दान करता है वह संसार का सबसे महान व्यक्ति बनता है। रक्त देनेवाले मनुष्य को कोई परेशानी नहीं होती । वह अपने साथ अन्य लोगों का भला कर रहा है।
विज्ञापन
शिविर हाथरस जिले के बागला अस्पताल के चिकित्सकों एवं जिला काउंसलर अरुण सूर्या की देख रेख में आयोजित किया गया। शिविर में विक्रम सिंह, सोनवीर सिंह, गोपाल , सीएचसी प्रभारी डॉ0 आर के वर्मा, रत्नेश कुमार , कैलाश चंद्र शुक्ला , भूरी सिंह , सचिन वर्मा , दिनेश वार्ष्णेय उर्फ डेनी, अशोक कुमार , ललित शर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
इन लोगों ने किया रक्तदान
सुमित कुमार, योगेन्द्र कुमार, रवि पचौरी, साकेत चौधरी, राम रतन शर्मा, ललित कुमार, डॉ0 अवधेश कुमार वार्ष्णेय, अक्षय यादव, ओपी चाहर, देव हर्ष गौतम, अमन कुमार, ललित वार्ष्णेय, राजीव कुमार, मनीष जायसवाल, कन्हैया, सुशील कुमार, ललितेश कुमार, नीलेश कुमार, रमाकांत शर्मा, राधा वार्ष्णेय, प्रताप सिंह, अशोक कुमार, शिवम शर्मा, मनोज वार्ष्णेय, पपेंद्र वार्ष्णेय, रश्मि वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय, योगेश कुमार सिंह, विवनेश वार्ष्णेय तथा महेश चंद्र।
यह बोले रक्तदाता
- हम दोनों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया है। इससे पहले भी हम कई बार रक्तदान कर चुके हैं। हमारे रक्त से किसी की जान बचती है तो वह हमारा सौभाग्य होगा । - रश्मि वार्ष्णेय
- महिला होते हुए भी मैंने कई बार रक्त दान किया है । रक्तदान करने से कभी कोई परेशानी नहीं हुई - राधा वार्ष्णेय, अध्यापिका
- रक्तदान करना पुण्य का काम है । रक्त देने वालों का हृदय काफी बड़ा होता है । उनका रक्त किसी की जान बचा सकता है, इससे बड़ा काम नहीं हो सकता - ललितेश कुमार
युवाओं को रक्त देने के लिए आगे आना चाहिए । उनकी ही ऐसी उम्र होती है। मैं अपने हम उम्र साथियों से अनुरोध करता हूं कि जब कभी भी रक्त की जरूरत पड़े तो उनको आगे बढ़कर रक्त दान करना चाहिए - अक्षय यादव