{"_id":"62868c501bbbe119b5584cbe","slug":"hathras-there-will-be-transfer-of-electricity-workers-stuck-at-one-place-for-five-years-hathras-news-ali2919332100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पांच वर्ष से एक स्थान पर जमे बिजली कर्मियों के होंगे तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पांच वर्ष से एक स्थान पर जमे बिजली कर्मियों के होंगे तबादले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली महकमे में पांच वर्ष से एक ही स्थान पर जमे कर्मियों के तबादले की तैयारी शुरू हो गई है। निगम स्तर से कर्मियों की तैनाती का मोबाइल नंबर सहित ब्योरा मांगा गया है। आदेश आने के बाद कर्मियों में खलबली मची हुई है। अब कर्मी अपने मनचाहे तबादला स्थल की जुगाड़ लगा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले का बिजली विभाग चार खंडों में बंटा हुआ है। इन खंडों में करीब ढाई सौ कर्मियों की तैनाती है। जिले में कई कर्मी ऐसे हैं, जो कई वर्षों से जमे हुए हैं। बीते दिनों निगम स्तर से जिले में तैनात कर्मियों के नाम, उनकी आईडी, तैनाती स्थल, मोबाइल नंबर आदि का ब्योरा मांगा गया है।
हालांकि जिले के बिजली कार्यालय से अफसरों ने कर्मियों का ब्योरा भेज दिया है। इसके बाद कर्मियों की धड़कनें बढ़ी हुईं हैं। कई कर्मी तो यह चाह रहे हैं कि वह अपने घर के निकट पहुंच जाएं। कुछ कर्मी ये चाह रहे हैं कि उनका तबादला कैसे भी रुक जाए, इसलिए अपने स्तर से जुगाड़ लगाई जा रही है। कुछ कर्मियों के पटल परिवर्तित होने की भी चर्चाएं हैं। संवाद