{"_id":"608afb848ebc3ed1fb0bf9cd","slug":"hathras-there-was-chaos-in-the-village-of-the-dead-for-the-second-day-hathras-news-ali262144959","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मृतकों के गांव में दूसरे दिन भी मचा रहा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मृतकों के गांव में दूसरे दिन भी मचा रहा कोहराम
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव नगला सिंगी और नगला प्रहलाद में बृहस्पतिवार को भी कोहराम मचा रहा। गांवों में पुलिस बल भी तैनात रहा तो गांव की काफी महिलाओं ने एकत्रित होकर कथित रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर, बीमार लोगों में से कई की हालत खराब है। एक को आंखों से दिखाई नहीं दे रहा।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंगी और नगला प्रहलाद के सिंगी समुदाय के लोगों ने कुल देवता के पूजन के दौरान नगला दया से खरीदी गई शराब पी थी। इन लोगों का आरोप है कि जिस व्यक्ति से शराब खरीदी गई थी, उसने उन्हें जहरीली शराब दी थी। इसके पीने से लाखन सिंह की मंगलवार को मौत हो गई। शाम को अशोक, नेत्रपाल और बलवीर की मौत हो गई। बुधवार सुबह मोहन सिंह और फिर सोहन सिंह की मौत हो गई। आठ लोगों की हालत गंभीर है, जिनका उपचार अलीगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इन आठ में से ईश्वर पुत्र बलवीर निवासी नगला प्रहलाद को आंख से कम दिखाई देने की बात बताई जा रही है। इस बात को लेकर परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
एसडीएम सदर अंजली गंगवार ने बताया कि जिस व्यक्ति को कम दिखने की बात कही जा रही है, उसके परिजनों से बुधवार को ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए जाने को कहा गया था, लेकिन वह निजी अस्पताल में ही भर्ती किए जाने की बात पर अड़े थे। अब चार्ज अधिक देखकर वह ऐसा कह रहे हैं, इसलिए अब उसे भी मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती कराए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा अन्य के स्वास्थ्य में काफी लाभ है। इधर, दोनों गांवों में दूसरे दिन भी कोहराम मचा रहा और वहां महिलाओं ने एकत्रित होकर यह मांग की कि जिन लोगों ने जहरीली शराब पिलाई है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। गांव में पुलिस बल तैनात रहा।