{"_id":"61bcced6ee395055e61f833f","slug":"hathras-there-was-a-ruckus-in-the-case-of-jamming-the-railway-track-hathras-news-ali28083021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रेलवे ट्रैक जाम करने में मुकदमे को लेकर रही ऊहापोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रेलवे ट्रैक जाम करने में मुकदमे को लेकर रही ऊहापोह
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अहेरिया समाज द्वारा रेलवे ट्रैक को जाम करने के प्रकरण के मामले में शुक्रवार की देर शाम तक ऊहपोह की स्थिति बनी रही।
उल्लेखनीय है कि अहेरिया समाज के लोगों ने अपनी जाति को सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को आठ घंटे तक दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक को जाम किए रखा था।
बाद में जैसे-तैसे उन्हें वहां से समझा-बुझाकर ट्रैक से हटाया गया था। सुबह रेलवे के अधिकारी हाथरस जंक्शन थाने पहुंच गए। वहां पहले तो इस मामले में पेच फंस गया कि मुकदमा सिविल थाने में दर्ज होगा या फिर आरपीएफ में। देर शाम तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इधर, पुलिस प्रशासन भी इस घटना के बाद सतर्क रहा। रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। संवाद