फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There is no image of Raja Sahib in this statue.

हाथरस : इस प्रतिमा में राजा साहब की छवि नहीं

Tue, 21 Sep 2021 06:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There is no image of Raja Sahib in this statue.
हाथरस : मुरसान की सब्जी मंडी के निकट पार्क की दशा देखते कुंवर चरत प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप के प्रपौत्र कुंवर चरत प्रताप सिंह शुक्रवार को राजा महेंद्र प्रताप की जन्म स्थली मुरसान में आए। यहां उन्होंने किले में राजा गरुणध्वज सिंह से मुलाकात की। मुरसान किले में दोनों के बीच काफी देर बातचीत हुई। इस दौरान कुंवर चरत प्रताप सिंह ने कस्बा मुरसान में राजा साहब के दोनों पार्कों की दशा को देखा। उन्होंने पार्क में लगी प्रतिमा को देखकर कहा कि इस प्रतिमा में राजा साहब की छवि दिखाई नहीं दे रही।
उल्लेखनीय है कि मुरसान सब्जी मंडी के निकट पार्क में राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा पिछले 20 साल से गंदगी के ढेर में खड़ी हुई थी। कुछ दिन पहले ही इस पार्क की स्थित में नगर पंचायत मुरसान द्वारा सुधार कराया गया। यहां सफाई कराकर प्रतिमा की रंगाई-पुताई भी करा दी गई। शुक्रवार को कुंवर चरत प्रताप सिंह मुरसान आए और लोगों से बातचीत की। उन्होंने फोन से पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह व चेयरमैन रजनीश कुशवाहा सहित अन्य लोगों से मांग की कि मुरसान नगर पंचायत क्षेत्र में कहीं पर भी अगर कोई जमीन मिलती है तो वह यहां राजा साहब की भव्य प्रतिमा लगवाएंगे।
विज्ञापन

कस्बा मुरसान में सब्जी मंडी के निकट पार्क में लगी प्रतिमा के बारे में उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा उनके दादाजी की नहीं लग रही है। जिस कारीगर ने यह प्रतिमा बनाई है, वह ठीक नहीं है। इसलिए वह दूसरी प्रतिमा बनवाएंगे। इस प्रतिमा में राजा साहब की छवि कहीं नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि वह करीब 15 साल पहले किसी के बुलावे पर वह यहां आए थे और उस दौरान राजा महेंद्र प्रताप पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके मनोनीत सभासद ठाकुर देवेंद्र चौधरी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल बघेल सहित अन्य लोगों ने कुंवर चरत प्रताप सिंह का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed