फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There is no facility for diabetes screening at CHC

हाथरस : सीएचसी पर मधुमेह की जांच की भी सुविधा नहीं

Wed, 30 Mar 2022 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There is no facility for diabetes screening at CHC
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

आजादी के वर्षों बाद भी क्षेत्र की जनता बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मोहताज है। इलाज के लिए मरीज आज भी आसपास के नगर और जिलों पर निर्भर हैं। आपातकालीन की तो बात छोड़ दें, यहां प्राथमिक चिकित्सा सुविधा का ही ठीक-ठाक इंतजाम नहीं है। क्षेत्र में कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है।
कस्बे में दो स्वास्थ्य केंद्र हैं, लेकिन इनमें संसाधनों का अभाव है। अगर कोई गंभीर मरीज यहां पहुंच जाए तो उसे तत्काल रेफर कर दिया जाता है। संसाधनों की कमी से कोई भी चिकित्सक यहां रात्रि विश्राम नहीं करना चाहता। गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप भी शुरू हो गया है, लेकिन जनता की बीमारी के अनुरूप स्वास्थ्य केंद्र पर दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र पर बनी प्रयोगशाला का हाल बेहाल है। यहां जरूरी रसायनों के अभाव में खून की जांचें नहीं हो पातीं। मधुमेह (शुगर) के मरीजों की जांच के लिए करीब एक साल से मशीन एवं स्ट्रिप नहीं है। इस कारण इस सामान्य जांच के लिए भी मरीजों को निजी प्रयोगशालाओं की मदद लेनी पड़ती है और वहां खर्चा करके जांच करानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि प्रयोगशाला के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पर जांच तो होती हैं, लेकिन मधुमेह की जांच में मशीन एवं स्ट्रिप की कमी के कारण अवरोध हो रहा है। जल्द ही जरूरी रसायन और उपकरणों की उपलब्धता यहां सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed