फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There is no arrangement for lighting or seating on the bypass

हाथरस : बाईपास पर न प्रकाश न बैठने की है व्यवस्था

Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There is no arrangement for lighting or seating on the bypass
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्द रात में रोडवेज के कर्मी परेशानी से जूझ रहे हैं। बाईपास पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। इस कारण यहां तैनात कर्मियों को रात में सामने से आती हुई बसें भी दिखाई नहीं देती है। डिपो प्रशासन ने अभी तक कर्मियों के सर्दी बचाने व बैठने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
उल्लेखनीय है कि ओवरब्रिज निर्माण के बाद बसें बाईपास से गुजर रही थी। उसके बाद इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ उठाया। बाईपास पर के नगला भुस व नगला उम्मेद पर तीन कर्मियों की तैनाती कर दी गई। दो शिफ्टों में कर्मी वहां ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शाम ढलने के बाद बाईपास के नगला भुस पर अंधेरा व्याप्त हो जाता है। वहां पर कर्मियों के बैठने तक के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। हाल में एक प्राइवेट संस्था ने यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए दो बेंच लगवाई है, लेकिन रोडवेज की ओर से अपने कर्मियों के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसे लेकर कर्मियों में काफी नाराजगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed